संजीव जीवा मर्डर लखनऊ : जीवा को गोली मारने वाले 25 साल के विजय यादव की कहानी जानते है कौन है विजय यादव

लखनऊ के सिविल कोर्ट में पश्चिम यूपी के अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी बदमाश विजय यादव (25) जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। आजमगढ़ जिले की सीमा से सटा सुल्तानपुर उसका पैतृक गांव है। बुधवार शाम को इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। पुलिस ने उसके घर पर पहुंचकर पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली। पता चला कि विजय यादव 2016 में एक किशोरी के भगाने के मामले में कुछ महीने…

मैनपुरी : छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक ने दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक से की थी शिकायत

मैनपुरी के घिरोर थाना इलाके के गांव पचावर में गुरुवार देर रात छत पर सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी होने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।आक्रोशित परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए झगड़े में अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो हत्या न होती। मौके पर पहुंचे एएसपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव पचावर निवासी संजय पुत्र गंगाचरण…

मैनपुरी ; गश्त कर रही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, दो बदमाशों को लगी गोली; दो साथी दे गए पुलिस को चकमा

करहल थाना क्षेत्र के तखरऊ पुल के पास बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चली। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी और एएसपी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई के दौरान बदमाशों के दो साथी भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना पुलिस बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध जाते दिखाई दिए। रोकने…

बरेली – कुमुद जयंती पर डॉ. राकेश सक्सेना साहित्य शिरोमणि से सम्मानित।

साहित्यकार ज्ञान स्वरूप कुमुद स्मृति- सम्मान समिति,बरेली के तत्वावधान में कुमुद जी की जयंती पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बदायूं रोड स्थित आजाद पैलेस में किया गया।मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे। विशिष्ट अथिति डॉ. महेश मधुकर एवं डॉ सुनीता सक्सेना रही। अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि रोहित राकेश ने किया।इस अवसर पर साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार एवं जी. एस. एम. पी.जी. कॉलेज, एटा के प्राचार्य डॉ. राकेश सक्सेना को कुमुद साहित्य शिरोमणि…

बरेली – चेयरमैन सैयद आबिद अली ने नगर में निरीक्षण कर दिए निर्देश तथा मोहल्ला नगरिया सत्तन में लगवाए गए बिजली के खंभे किया अंधेरा दूर।

आंवला – नगर पालिका परिषद आंवला के चेयरमैन सय्यद आबिद अली के द्वारा नगर का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान आवश्यक कार्यो को लेकर दिशा निर्देश दिये गये। चेयरमैन अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ नगर के कान्हा गौशाला आसरा आवास मोहब्बत गंज मे साफ सफाई बदायू रोड पर सडक पर गड्ढों के साथ नगर परिसीमन के समय जुडे मोहल्ला नगरिया सत्तन मे बहुत समय से आ रही बिजली की शिकायतों को दूर तथा होने वाली समस्या को देखते हुए नए खंभे लगवाए गए तथा समस्त नगर…

बरेली – अफसर कर रहे आराम, धड़ल्ले से चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, दो माह से अभियान ठंडे बस्ते में।

शेरगढ़ –  दो माह से अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई का अभियान ठंडे बस्ते में है। अफसर छापामारी के लिए दफ्तर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जनपद में धड़ल्ले से अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। कुछ माह पहले कोपल अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच का खेल केंद्र सरकार की टीम ने उजागर किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर अलर्ट हो गए थे। एक माह तक अभियान चलाकर जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर कई सेंटरों पर कार्रवाई भी…

बरेली – चौधरी अरूण राठी कार्यकर्ताओं के साथ भाकियू अराजनैतिक में शामिल,किसानों से हरिद्वार पंचायत में पहुंचने की अपील।

शेरगढ़ – भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला कार्यकारिणी सदस्य चौधरी अरूण राठी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में शामिल हो गए। कस्बे में आयोजित किसान नेताओं की बैठक के दौरान यूनियन में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि बे परिश्रम के साथ पूरी ईमानदारी से यूनियन के हितार्थ काम करेंगे तथा दलबल के साथ यूनियन की मजबूती को समर्पित भाव से सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब किसान तरक्की करेगा तभी देश आगे बढ़ेगा बगैर अन्नदाताओं की मजबूती के विकसित…

बरेली – गंगा में डुबकी लगाना यह एक अच्छी बात लेकिन विधानसभा के रोड भी ठीक करा दीजिए मंत्री जी : योगी विजय देवनाथ महाराज।

आंवला – कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह कैलाश गिरी गंगा घाट पर पुल के निर्माण पूजन में पहुंचे थे इसी बीच उन्होंने राम गंगा घाट पर गंगा में अपने समर्थकों के साथ डुबकी लगाई उस समय कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ सैकड़ों की तादाद में उनके समर्थक मौजूद रहे और समर्थकों ने साथ में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह जी के साथ गंगा में डुबकी लगाई इसकी खबर हमारे चैनल द दस्तक 24 ने प्रमुखता से छापी थी इस खबर को लेकर बेहटा बुजुर्ग में रह रहे मणि पर बाबा योगी…

दिल्ली की अदालत का बड़ा फैसला, ‘शादी के तुरंत बाद ससुराल में सुसाइड करे महिला तो जरूरी नहीं कि प्रताड़ित हो’

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने एक नवविवाहित महिला की आत्महत्या और घरेलू हिंसा के मामले में बड़ा फैसला किया है. कोर्ट ने केस से जुड़े तीन आरोपियों यानी महिला के पति, उसके ससुर और देवर को बरी कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट के जज ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि शादी के तुरंत बाद अगर कोई नवविवाहित महिला आत्महत्या करती है तो जरूरी नहीं है कि महिला को ससुराल वालों न दहेज या किसी अन्य तरीके से प्रताड़ित ही किया हो. कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले में…

महिला ने जिंदा मां का कर दिया अंतिम संस्कार, इस हरकत पर सिर पीटने लगे लोग

मरने के बाद अंतिम संस्कार एक अहम प्रक्रिया होती है लेकिन क्या आपने सुना है कि कभी किसी जिंदा व्यक्ति का अंतिम संस्कार हुआ हो. ब्रिटेन में यह काम एक महिला ने कर दिया है. उसने अपनी 85 वर्ष की स्वस्थ मां का अंतिम संस्कार कर दिया. इसमें सभी रीति रिवाज फॉलो किए गए. इस दौरान सर्विस के बाद रीडिंग और प्रेयर भी हुई लेकिन महिला ने ऐसा क्यों किया? यदि इसका कारण आपको पता चलेगा तो आप भी सिर पीटने लगेंगे. दरअसल, इस महिला का नाम ऐन-मैरी वोगंसन है…

पीलीभीत: कभी देखा है घर की छत पर टहलता हुआ सांड

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. जिसे पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. यहां के एक गांव में गाय का पीछा करते हुए एक सांड घर की छत पर चढ़ गया. जिसे देखकर ग्रामीण अचरच में पड़ गए. वहीं, छत पर चढ़े सांढ़ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिस पर लोग मजेदार रिएक्शन देते नजर आए. यह अजीबो-गरीब मामला पीलीभीत सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालपुरिया साहब सिंह का है. इस गांव के नन्हे लाल वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह…

बरेली – कैलाश गिरी राम गंगा घाट पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समर्थकों के साथ लगाई गंगा में डुबकी।

आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं टिफिन बैठक कार्यक्रम कैलाश गिरि आश्रम राम गंगा घाट पर हुआ जिसमे सबसे पहले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गंगा स्नान किया गंगा मैया की आरती एवं पूजन किया उसके बाद इसी घाट पर निर्माणाधीन पुल पर जेसीबी से चढकर सांसद के साथ निरीक्षण किया आश्रम पर हजारों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे उनको संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मोदी जी सरकार की उपलब्धि को विस्तार से बताते हुए कहा कि…

अब हिजाब पहनने से कश्मीर में लड़कियों को कौन रोक रहा , खबर पढ़िए

श्रीनगर के विश्व भारती गर्ल्स स्कूल की मुस्लिम छात्राओं का कहना है कि उन्हें हिजाब पहनने से रोका जा रहा है। एक स्टूडेंट ने कहा कि स्कूल प्रशासन कह रहा है कि हम या तो हिजाब हटाकर आएं या फिर किसी दरगाह में जाएं। छात्राओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं प्रिसिंपल ने बताया कि स्कूल के अंदर चेहरा खुला रखने को कहा गया है। क्योंकि चेहरा पूरी तरह से ढंका होने से पहचान करने में मुश्किल होती है। स्कूल के ड्रेस कोड में…

ऑनर किलिंग या आत्महत्या, तकरोही में क्या हुआ लड़की के साथ आइये जानिए

इंदिरानगर के तकरोही में छात्रा की घर के अंदर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। इसकी पुष्टि गुरुवार को पांच डॉक्टरों के पैनल द्वारा हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। इसकी जानकारी पर परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर हंगमा किया। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच और केस को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की बात कह लोगों को शांत कराया। बुधवार शाम को किशोरी का शव घर में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला था।किशोरी के परिजन…

गुरुवार दोपहर बाद अचानक से KGMU के निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 40 मिनट में पाया काबू

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के निर्माणाधीन सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बिल्डिंग में गुरुवार दोपहर बाद अचानक से आग लग गई। आग लगने से कैंपस में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची। करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका।ग्राउंड फ्लोर पर OPD के मरीज और तीमारदारों की सुबह से ही भीड़ थी। दोपहर 2 बजे के करीब चाइल्ड साइकेट्री के पास धुंआ उठने लगा। लोगों ने देखा तो निर्माणाधीन सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर आग लगी…

घर से की निर्मला सीतारमण ने बेटी की शादी, दामाद PMO में काम करते हैं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक सादगी भरे समारोह में अपनी बेटी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए।शादी में किसी नेता या VIP गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहने वाले हैं। वे PMO में OSD पद पर तैनात हैं।सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी और प्रतीक की शादी ब्राह्मण पंरपरा से हुई। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों को आशीर्वाद…

‘इश्तेहिकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी’ पाकिस्तान की नयी पार्टी में जुड़े इमरान

पाकिस्तान में एक नई और बड़ी सियासी पार्टी बन गई है। इसका नाम ‘इश्तेहिकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी’ है। इस पार्टी की दो खास बातें हैं। पहली- 9 मई की हिंसा के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) छोड़ने वाले ज्यादातर नेता नई पार्टी में शामिल हैं। दूसरी- इस पार्टी को मुल्क के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार शुगर माफिया जहांगीर खान तरीन (JKT) ने बनाया है। जहांगीर तरीन वो शख्स हैं, जिनका 2011 में इमरान की पार्टी खड़ी करने में सबसे अहम रोल था। बाद में इमरान ने उन्हें पार्टी…

लंदन के द ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला जारी है

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर जारी है। मैच का दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के ही नाम रहा। पहले सेशन में भारत ने अच्छी गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को 469 पर ऑलआउट कर दिया। लेकिन भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 151 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया का टॉप-ऑर्डर सेट होने के बाद भी सस्ते में पवेलियन लौट गया। टीम ने 75 गेंदों के अंदर 4 विकेट खो दिए। रवींद्र जडेजा ने…

सालों से मेहनत कर रहा हूं, जल्द कई प्रोजेक्ट्स में नजर आऊंगा : अध्ययन सुमन

रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, फ्रेडी दारूवाला और अध्ययन सुमन स्टारर वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ हाल में रिलीज हुई है। नीरज पाठक निर्देशित इस सीरीज में अध्ययन सुमन ने एक पॉलिटिकल गून का रोल प्ले किया है।‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के कास्टिंग डायरेक्टर शाहिद हसन मेरे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे बताया कि डायरेक्टर नीरज एक ऐसा शो बन रहा है। मैंने उनसे नीरज जी का नंबर लिया और उनसे काम मांग लिया। उनसे जाकर मिला और ऑडिशन दिया। इसके बाद मुझे इसमें कास्ट कर लिया गया। मेरा मानना है कि कोई भी काम…

फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल और सारा अली खान को देखने भीड़ जुटी

विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को रिलीज हो चुकी है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। ये पहली बार है जब विक्की- सारा बड़े पर्दे पर साथ दिखे हैं। अब निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने सारा और विक्की के चुने जाने से लेकर फिल्म मेकिंग के बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत की।फिल्म का आइडिया राइटर मैत्रेय बाजपेयी और रमीज खान के पास था। वे आइडिया मेरे पास 2021 में लेकर आए। फिर हमने मिलकर…