पीलीभीत लोकपाल कार्यालय भारतीय रिजर्व बैंक, कानपुर के तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन साॅलिटेयर रिसाॅर्ट और बैनक्किट, नीयर नौगवां चैराहा पीलीभीत में किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन बैंक आंफ बड़ौदा के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम का संचालन मयंक कुमार अवस्थी, रवि कुमार मीना, हर्ष ग्रोवर, अजय दीक्षित और जितिन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मयंक कुमार अवस्थी ने प्रतिभागयिों और बैंक अधिकारियों का स्वागत करते हुये उन्हें रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 के महत्वपूर्ण बिन्दुाओं के बारे में बताते हुए की। इसके उपरान्त…
Day: June 2, 2023
पीलीभीत:परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग एवं अनाधिकृत बसों के संचालन के विरुद्ध अभियान चलाकर वाहनों के विरूद्ध की गई सीज एवं चालान की कार्यवाही।
पीलीभीत: शुक्रवार को तड़के प्रातः एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ पीलीभीत पूरनपुर मार्ग पर चेकिंग कार्यवाही की गई स कार्यवाही के दौरान वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें तीन माल वाहन ओवरलोड संचालित पाए गए जिनको थाना गजरौला एवं गढ़वाखेड़ा पुलिस चैकी में सीज किया गया एवं उनसे क्रमशः रू.78000, रू. 88000 एवं रू. 65000 प्रशमन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार मार्ग से गुजर रही बसों के समस्त प्रपत्र चेक किए गए, जिसमें एक बस परमिट शर्तों का उल्लंघन करती पाई गई यह बस दिल्ली से…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने दूनी बैराज पर चल रहे स्पर मरम्मत कार्यों का मौके पर जाकर किया निरीक्षण।
पीलीभीत / जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज दूनी बैराज पर चल रहे बोल्डर पिंचिंग, जियो बैग व स्पर मरम्मत कार्यों को मौके पर पहुॅचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट में स्वीकृत किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली और चल रहे कार्यों को देखा एवं गुणवत्ता परखी गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना शासन द्वारा भूमि के कटान को सुरक्षित करने हेतु स्वीकृति की गई है परियोजना की लागत 1 करोड़ 43 लाख है, जिसके अंतर्गत स्पर, जियो बैग…
बरेली – आंवला क्षेत्र के कस्बा अलीगंज में झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी मरीज की तबीयत। जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र।
बरेली/आंवला – कस्बा अलीगंज के रहने वाले राहुल गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि कस्वे में मुशीर आलम उर्फ ज़र्रा नाम का एक व्यक्ति खुद को एमबीबीएस व एम एस डिग्री धारक डाक्टर बताकर अलमदार नर्सिंग होम के नाम से बड़े अस्पताल में बैठकरमरीजों का इलाज करता है उसके साथ साथ अस्पताल में तमाम नौसिखिया लड़के गंभीर मरीजों का ट्रीटमेंट करते हैं राहुल गुप्ता का आरोप है कि बीते 21-5-2023 को उसके पेट में दर्द होने के कारण दवाई लेने के लिए…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में तमंचे की नोक पर महिला से बलात्कार, एस एसपी से की शिक़ायत।
बरेली/आंवला – उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एस एसपी से शिक़ायत कर गांव के ही दो लोगों पर तमंचे की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इससे महिला डरी सहमी हुई है।सिरौली के एक गांव की महिला ने एस एसपी से शिक़ायत कर आरोप लगाया है कि उसके पति का गांव के ही पास टयूवैल है। टयूवैल से गांव के लोगों ने फ़सल की सिंचाई की थी। बिजली का बिल जमा करने को लेकर महिला अपासी के…
बरेली – सिरौली कस्बे में सांड के हमले से बची महिला की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत मौके पर पहुंची सिरौली पुलिस।
रिपोर्टर परशुराम वर्माजिला ब्यूरो चीफबरेली बरेली/आंवला – मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के कस्बा सिरौली का है। जहां एक महिला की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव पलथा की मुनक्का वेगम उम्र 65 बर्ष शुक्रवार को किसी काम से सिरौली आई हुई थी। जैसे ही कस्बा सिरौली के मेन चौराहे से वह गुजर रही थी तभी वहां से तीन सांड गुजर रहे थे। जिसमें से एक सांड ने उनको जोरदार सींग से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि…
शाहजहांपुर: जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
शाहजहांपुर: दिनांक 02.06.2023/ जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अत्यंत महत्वपूर्ण लाभार्थीपरक योजना है और इससे सर्वाधिक गरीब व्यक्ति लाभान्वित होते हैं, इसलिए इसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाये। उन्होने कहा कि खाद्यान्न का समय उठान एवं वितरण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने अन्य विभागों जैसे बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपूर्ति किये गये राशन की…
केंद्र सरकार एवं राज्यों की सरकार पत्रकारों के उत्पीड़न के प्रति गंभीर नहीं- गिरीश कुशवाहा
भारत के कई राज्यों से हरिद्वार के 23 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पधारे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा 2018 एवं 2021 के मांग पत्र को गंभीरता से ना लिए जाने के कारण केंद्र एवं राज्य सरकारो को आखिरी अल्टीमेटम -पेजा हरिद्वार जून सहानुभूति समाचार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के 23 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा द्वारा शपथ ग्रहण कराए जाने के बाद 101 पत्रकारों को गणेश शंकर विद्यार्थी एवं 101 पत्रकारों को पंडित…
बस्ती :अपने ही ड्राइवर पर आ गया दिल, 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई बहू
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला अपने ट्रैक्टर ड्राइवर पर ही दिल हार बैठी. जिसके लिए वह अपने 6 बच्चे छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई. पत्नी के भाग जाने से परेशान पति थाने पहुंच गया. उसने पुलिसवालों से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को जल्द ढूंढा जाये. अब पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. यह हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है. यहां के रहने वाले एक शख्स का…
बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम विद्यालय बनकर अभिभावकों को कर रहे गुमराह।
बरेली/आंवला – आंवला क्षेत्र में कुछ निजी विद्यालय छात्र छात्राओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जहां पर कुछ विद्यालय जो कि हिंदी मीडियम के नाम पर चल रहे हैं लेकिन अभिभावकों को इंग्लिश मीडियम के नाम पर ठगने का काम कर रहे हैं जहां पर कुछ विद्यालय ऐसे चलाए जा रहे हैं जोकि विद्यालयों के संचालक इंग्लिश मीडियम बता कर उनमें ठीक प्रकार से शिक्षा नहीं दे पा रहे लेकिन अभिभावकों की जेब खाली कर रहे हैं और अभिभावक से अवैध वसूली कर रहे हैं रामनगर ब्लॉक में ऐसे…
