लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० ख्याति गर्ग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत राजकीय इण्टर कॉलेज, गाँधी इण्टर कॉलेज तथा स्वामी सहजानन्द इण्टर कॉलेज का भ्रमण किया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्कूल परिसर में पहुंचकर परीक्षा केंद्र के रूप में बनाए जा रहे व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, बाहर निकासी गेट, CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, बिजली व्यवस्था, पेयजल की सुविधाओं का जायजा लिया। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रोकथाम के लिए मजबूत चेकिंग व्यवस्था हेतु ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को निर्देशित किया गया।
लखीमपुर खीरी : पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु डीएम एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
