लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए मंगलवार को जिला जज शिव कुमार सिंह व डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान सीजेएम प्रमोद कुमार यादव, प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश कुमार यादव मौजूद रहे। जिला जज, डीएम-एसपी ने पुरुष और महिला बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ सफाई बनाए रखी जाए। जिला जज ने बंदियों से पूछा कि कोई ऐसा तो नहीं है जिसकी लंबे समय से पेशी ना रही हो। इस पर बंदियों ने उत्तर दिया कि सभी की पेशी हो रही है। इस दौरान ज़िला जज ने जेल बैरक, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। पुरुष बंदियों, महिला बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। भोजन की गुणवत्ता भी परखी। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, डिप्टी जेलर धीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर, प्रतिभा सिंह सेंगर मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण,परखी खाने की गुणवत्ता
